मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिका के फिलाडेल्फिया की सभा में फायरिंग से तीन की मौत, छह घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फिलाडेल्फिया,। अमेरिका के फिलाडेल्फिया में रविवार रात करीब दो बजे

एक सभा में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हैं।

पुलिस के मुताबिक फिलाडेल्फिया के कैरोल पार्क इलाके में 100 से अधिक लोग

सभा में मौजूद थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी है।

पुलिस

का कहना है कि शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आया है कि कई पक्षों के बीच

गोलीबारी हुई। घटनास्थल पर एक से अधिक कैलिबर के कारतूस के खोल मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक 33 वर्षीय एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाकी

लोगों की मौत पेन प्रेस्बिटेरियन मेडिकल सेंटर में हुई। सभी घायलों की हालत

स्थिर है। घायलों में एक महिला भी शामिल है।

इंस्पेक्टर डीएफ पेस

ने कहा कि घटनास्थल पर 25 से 30 कारतूस के खोल मिले हैं। एक व्यक्ति को

बेहद करीब से गोली मारी गई थी। ऐसा लगता है कि उसे निशाना बनाकर गोली चलाई

गई थी। हालांकि सभा क्यों बुलाई गई थी... इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं

मिली है। पुलिस ने एक हथियार बरामद किया है। अभी किसी भी आरोपित की

गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें