मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड के सुदूर गांव गजोली में अमेजन ने शुरू की डिलीवरी सर्विस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 20 फरवरी । ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने उत्तराखंड के

उत्तरकाशी जिले के सुदूर गांव गजोली में डिलीवरी सर्विस की शुरुआत कर दी

है। इसके साथ ही 4,500 फीट की ऊंचाई पर गजोली स्थित महर्षि आश्रम में पैकेज

पहुंचाने वाली पहली और एकमात्र ई-कॉमर्स कंपनी बन गई है।

अमेजन

इंडिया ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि उसने उत्तराखंड के उत्तरकाशी

जिले के गंजोली गांव में डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी के मुताबिक अमेजन

4,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित गजोली स्थित महर्षि आश्रम में पैकेज पहुंचाने

वाली पहली और एकमात्र ई-कॉमर्स है।

कंपनी ने बताया कि

आश्रम क्षेत्र और उसके आसपास कोई दुकान या ‘डिलीवरी’ विकल्प नहीं है। इस

स्थान पर ‘ऑर्डर डिलीवर’ करना न केवल कठिन है, बल्कि इसमें अधिक समय भी

लगता है। अमेजन इंडिया के निदेशक (अमेजन लॉजिस्टिक्स) करुणा शंकर पांडे ने

कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमने अपने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने

के लिए तेज, सुरक्षित एवं मजबूत नेटवर्क तथा देश के दूरदराज कोनों तक पहुंच

बनाते हुए सभी जगह बुनियादी ढांचे और वितरण प्रौद्योगिकी में उल्लेखनीय

वृद्धि दर्ज की है।

उल्लेखनीय है कि अमेजन डॉट कॉम वाशिंगटन

स्थित एक बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी है। यह कंपनी ई-कॉमर्स, क्लाउड

अभिकलन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर केंद्रित है। इसके अलावा अमेजन, एप्पल,

फेसबुक, गूगल, और माइक्रोसॉफ्ट के साथ प्रौद्योगिकी के बिग फाइव में से एक

कंपनी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें