मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

सेना दिवस परेड और शौर्य संध्या कार्यक्रम में टीम फ्लाइंग रैबिटस का अद्भुत प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ छावनी में आयोजित सेना दिवस परेड और शौर्य संध्या कार्यक्रम में टीम फ्लाइंग रैबिट्स ने अद्भुत प्रदर्शन किया। परेड के दौरान पहले माइक्रोलाइट विमान से राष्ट्रीय ध्वज और भारतीय सेना ध्वज की श्रंखला प्रदर्शित की गई । दूसरे विमान से भारतीय सेना का ध्वज और तीसरे विमान से मुख्यालय मध्य कमान का ध्वज प्रदर्शित किया गया।शौर्य संध्या कार्यक्रम के दौरान पहले विमान से भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को याद करते हुये शौर्य संध्या 2024 का बैनर प्रदर्शित किया । दूसरे विमान से भारतीय सेना का आदर्श वाक्य सर्विस बिफोर सेल्फ और तीसरे विमान से फ्लाइंग रैबिट्स का बैनर दिखाया गया ।इसके बाद पहले विमान से राष्ट्रीय ध्वज और भारतीय सेना ध्वज की श्रंखला, दूसरे विमान से भारतीय सेना का ध्वज और तीसरे विमान मुख्यालय मध्य कमान का ध्वज प्रदर्शित किया गया। कुछ समय बाद सेना साहसिक केंद्र गया के तीनो विमानो ने ग्राउंड पर टच डाउन किया,प्रत्येक टच डाउन के दौरान स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उपस्थित अतिथियो ने भी सेना साहसिक केंद्र गया की इस अदभुत प्रस्तुति की सराहना की। उल्लेखनीय है की इस प्रकार के क्रिया कलापो के लिए अत्यधिक कौशल की आवश्यकता होती है। नोड ने अब तक 23000 घंटे से अधिक की सफल उड़ान भरी है तथा पाँच एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, दस इंडिया ऑफ रिकॉर्ड्स और छह लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स अपने नाम किये है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें