मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनावः कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट

पर उपचुनाव के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच

मतदान शुरू हो गया है। मतदाताओं में मतदान के प्रति भारी उत्साह देखने को

मिल रहा है। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर लम्बी -लम्बी कतारें लगी हुई हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र

अमरवाड़ा में बुधवार सुबह 332 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग शुरू हो गई है,

जो शाम छह बजे तक चलेगी। क्षेत्र में कुल 2 लाख 57 हजार 866 मतदाता अपने

मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें से एक लाख 29 हजार 372 पुरुष, एक

लाख 28 हजार 492 महिला और दो अन्य मतदाता शामिल हैं। कुल नौ उम्मीदवार

चुनावी मैदान है।

उन्होंने बताया कि कुल शांति व्यवस्था बनाये रखने के

लिए 62 सेक्टर अधिकारी (रिजर्व सहित) केन्द्रीय पुलिस बल की 3 कंपनियां और

जिला पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। कुल 1485 मतदान कर्मी की ड्यूटी लगाई

गई है।

कुल 10 मतदान केन्द्र महिला प्रबंधकीय बूथ हैं। कुल 53 मेडिकल ऑफिसर

की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान कराने के लिये मतदान दल सभी मतदान केन्द्रों

में पहुँच गये हैं। मतगणना 13 जुलाई को होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें