सदन में कांग्रेस पर जमकर बरसे अमर बावरी कहा- कांग्रेस का आदिवासी प्रेम केवल ढोंग है

रांची: विपक्ष के नेता अमर बावरी सदन में कहा कि क्या इन्हें नहीं पता है कि राज्यपाल का अभिभाषण केंद्र सरकार लिखकर नहीं देती है, राज्य सरकार लिखकर देती है। मोदी सरकार आने के बाद कहीं भी राष्ट्रपति शासन नहीं लगा। राज्यपाल के भाषण के दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों की हूटिंग सही नहीं है। हेमंत सोरेन आदिवासी लीडर हो सकते हैं। लेकिन आदिवासियों, दलित और पिछड़े वर्ग के लीडर नहीं हो सकते हैं।
विपक्ष के नेता अमर बावरी के भाषण के दौरान सत्ता पक्ष के विधायक नारेबाजी नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस के शासनकाल में विभिन्न राज्यों में करीब 90 बार से अधिक राष्ट्रपति शासन लगाया गया। इंदिरा गांधी के कार्यकाल में सबसे अधिक 50 बार लगाया गया।





