मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:58 · नई दिल्ली संस्करण

पहली ही तेज बारिश में डूबा अलवर, नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पहली ही तेज बारिश में डूबा अलवर, नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

अलवर,। मानसून की पहली तेज बारिश ने अलवर नगर निगम की सफाई और जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। कुछ घंटों की बारिश में ही शहर के कई प्रमुख इलाके जलमग्न हो गए। सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं, जिससे वाहन चालकों, दुकानदारों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहर के मीना पाड़ी, घंटाघर, बस स्टैंड रोड, गोपाल टॉकीज के सामने , स्वर्ग रोड सहित कई अन्य क्षेत्रों में सड़को पर पानी भर गया। कई स्थानों पर वाहन पानी में फंस गए, जबकि दुकानों के बाहर जलभराव होने से व्यापार भी प्रभावित हुआ। राहगीरों को भी आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

नगर निगम हर वर्ष नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करता है, लेकिन पहली ही तेज बारिश में शहर की बदहाल तस्वीर ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए। लोगों का कहना है कि यदि मानसून की शुरुआत में ही ऐसे हालात हैं तो आगामी बारिश में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

बारिश रुकने के बाद नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरुका ने शहर के ओवरफ्लो नालों एवं जल निकासी व्यवस्था का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने साफ किए गए नालों की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति से बचाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

नगर निगम की टीमें बारिश के बाद शहर में सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी हुई हैं। हालांकि, शहरवासियों का मानना है कि स्थायी समाधान के बिना हर बारिश में ऐसी ही परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें