मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स का शेयर करीब 14 फीसदी उछाल के साथ सूचीबद्ध

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई/नई

दिल्ली, । एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड

(एबीडी) का शेयर 281 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 14 फीसदी की

उछाल के मंगलवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन

(मार्केट कैप) 8,869.61 करोड़ रुपये रहा।

ऑफिसर्स च्वॉइस

व्हिस्की बनाने वाली कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स का शेयर बॉम्बे

स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर निर्गम मूल्य से 13.20 फीसदी बढ़कर 318.10

रुपये पर खुला। इसके बाद ये 14.73 फीसदी की बढ़त के साथ 322.40 रुपये पर

पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर इसका शेयर 13.87 फीसदी

की उछाल के साथ 320 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

एलाइड

ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड के आईपीओ) को गत गुरुवार को बोली के

अंतिम दिन 23.49 गुना अभिदान मिला था। इसके आईपीओ में एक हजार करोड़ रुपये

तक का नया निर्गम और 500 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

इसका मूल्य दायरा 267-281 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। इसके अलावा

कंपनी ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 449 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

उल्लेखनीय

है कि एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड को एबीडी के तौर पर जाना

जाता है। कंपनी नए निर्गम से प्राप्त राशि में 720 करोड़ रुपये का उपयोग

कर्ज के भुगतान और एक हिस्सा सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल

करेगी। मुंबई स्थित कंपनी के पोर्टफोलिया में व्हिस्की, ब्रांडी, रम और

वोदका के 16 ब्रांडों के प्रॉडक्ट हैं। इसके आलावा ऑफिसर्स च्वॉइस

व्हिस्की, स्टर्लिंग रिजर्व और ऑफिसर्स च्वॉइस ब्लू सहित अन्य प्रमुख

ब्रांड भी शामिल हैं, जिसका दुनिया के 22 देशों में निर्यात होता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें