मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

एलायंस एयर 01 अक्टूबर से बेंगलुरु उड़ान का संचालन टर्मिनल-2 पर करेगी स्थानांतरित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्‍ली। एलायंस एयर अपने बेंगलुरु उड़ान का संचालन 01 अक्टूबर, 2024 से केम्पेगौड़ा अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) के टर्मिनल 1 से टर्मिनल 2 पर स्थानांतरित करेगी।एयरलाइन ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि सभी यात्रियों को सूचित किया जाता है कि एक अक्टूबर, 2024 से एलायंस एयर के उड़ान का संचालन बेंगलुरु केआईए हवाई अड्डे पर टर्मिनल 1 से टर्मिनल 2 पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। कंपनी ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए, कृपया www.allianceair.in पर जाएं, या 044 42554255 या 044 3511 3511 पर संपर्क करें।दरअसल केम्पेगौड़ा अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे का टर्मिनल-1 इंडिगो, अकासा एयर, एलायंस एयर और स्पाइसजेट की घरेलू उड़ानों के लिए परिचालन केंद्र है, जबकि टी2 एयरएशिया, एयर इंडिया, स्टार एयर और विस्तारा की घरेलू उड़ानों के साथ-साथ सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए विशेष केंद्र है।उल्‍लेखनीय है कि एलायंस एयर एयरलाइंस एआईएएचएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो एयर इंडिया लिमिटेड के विनिवेश के बाद भारत सरकार द्वारा गठित एक विशेष प्रयोजन विमानन कंपनी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें