मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:05 · नई दिल्ली संस्करण

युवक की पुलिस पिटाई का आरोप, हालत बिगड़ने पर परिजनों ने डीआईजी से मांगी मदद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
युवक की पुलिस पिटाई का आरोप, हालत बिगड़ने पर परिजनों ने डीआईजी से मांगी मदद

पश्चिम चम्पारण (बगहा)।बगहा पुलिस जिला के ठकराहा थाना अंतर्गत ठकराहा पंचायत के बाजारी टोला में चोरी किये जाने के आरोप में पुलिस हिरासत में लिए गए पांच युवक के साथ बुरी तरह पीटने का मामला उजागर हुआ है। परिजनों ने पुलिस पर करीब 36 से 37 घंटा थाना में रखकर पूछताछ करने का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों के अनुसार एक युवक की रिहाई के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बगहा एसपी राजेश कुमार मामले की जांच कर रहें हैं।बताया जा रहा है कि नाजिर तिवारी के घर पिछले गुरुवार रात चोरी हुई थी।

चोर घर का जंगला तोड़कर अंदर घुसे और नकदी समेत लाखों रुपया मूल्य के गहना चुरा ले गये। घटना की सूचना पर ठकराहा थानाध्यक्ष अभिलाषा झा पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच पड़ताल करना शुरू की।इस दौरान गांव में पांच युवक को पुलिस गिरफ्तार करके थान ले गयी,जो राॅड लेकर घुम रहे थे।युवकों का आरोप है कि उन्हें करीब 36 से 37 घंटा तक थाना में रखा गया। पूछताछ के दौरान उन्हें पेट के बल लिटाकर तलवा और शरीर के दूसरे हिस्सों पर डंडा से मारा गया।

युवकों ने यह भी आरोप लगाया है कि संकेश तिवारी को एक अलग कमरा में ले जाकर करीब एक घंटा तक पीटा गया,जिस कारण रिहाई के बाद संकेश की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी ठकराहा ले गए,जहां प्राथमिक उपचार उपरान्त बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया, वही उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने डीआईजी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें