मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। भारत के लिए 57 वन-डे और 22 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले यूसुफ पठान ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के साथ क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया। पठान ने लिखा, मैं अपने परिवार, दोस्तों, फैंस, टीमों, कोचों और पूरे देश के समर्थन के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।'

यूसुफ पठान ने साल 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। हालांकि, अपने डेब्यू मैच में वह कुछ खास नहीं कर पाए। वह केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए थे। मगर भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। यूसुफ पठान साल 2011 में खेले गए विश्व कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे।

पिछले कई साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। साल 2012 में पठान ने अपना आखिरी वन-डे और टी-20 खेला था। आईपीएल में भी किसी फ्रेंचाइजी ने उनको टीम में शामिल करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। पिछले साल भी वह आईपीएल नहीं खेले थे और इस साल भी वह नदारद रहे।

आईपीएल में यूसुफ पठान 2008 से लेकर 2019 तक कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी शानदार टीम का हिस्सा रहे। यूसुफ पठान ने आईपीएल 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 37 गेंदों में शतक जड़ा था, जो अभी तक टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज शतक भी है। यूसुफ साल 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए नजर आए थे। बता दें कि आईपीएल में यूसुफ ने 174 मैचों में 143.0 की स्ट्राइक रेट से 3204 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 13 अर्धशतक लगाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें