मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुआ चौमुखी विकास : ललन सर्राफ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। रविवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में पार्टी के कोषाध्यक्ष सह विधानपार्षद ललन सर्राफ ने कुम्हरार विधानसभा के प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता एवं सीपीआई के नेता अभय शर्मा के नेतृत्व में आये सैकड़ों कार्यकर्ताओं को जदयू की प्राथमिकता सदस्यता दिलवाई।

इस मौके पर ललन सर्राफ ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार बन गई है, अब बिहार का विकास दोगुनी रफ्तार से होगा। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण बिहार श्री नीतीश कुमार का परिवार है वे प्रत्येक बिहारी की चिंता करते हैं। आधी आबादी की तरक्की के लिए नीतीश कुमार दिन रात काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के अंदर चौमुखी विकास हुआ है। लालू यादव के शासनकाल में बिहार की क्या स्थिति है, यह किसी से छिपा हुआ नहीं है लेकिन आज बिहार की तारीफ देश और दुनियाभर में होती है। नीतीश कुमार का स्पष्ट मानना है कि राजनीति सेवा के लिए होता है मेवा के लिए नहीं। वे वोट की नहीं वोटर की चिंता करते हैं।

अभय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यो एवं जनकल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर उन्होंने जदयू से जुड़ने का निर्णय लिया है। श्री शर्मा ने 2024 लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार निराला उर्फ सिंदुरिया, नगीना चौरसिया, प्रदेश महासचिव शशिकांत गुप्ता, राहुल खंडेलवाल, जदयू नेत्री कंचन गुप्ता, सुजीत पाठक मौजूद थे।

पार्टी की सदस्यरता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से रंजन तिवारी, मनीष तिवारी, श्री राजीव तिवारी, रिंकू ठाकुर, पंकज कुमार, राजेश कुमार, अबिद अंसारी, मो. मोईन, इंदु देवी, उर्मिला देवी, मुकेश ठाकुर, नीलम देवी, श्री मुकेश कुमार, सहारो देवी, सीमा देवी, श्रवण पुत्र, श्रीमती पूजा देवी, टहलती देवी आदि थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें