मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली से सभी कूड़े के पहाड़ों को 2028 तक खत्म कर दिया जाएगा : मनजिंदर सिंह सिरसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली से सभी कूड़े के पहाड़ों को 2028 तक खत्म कर दिया जाएगा : मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली से 2028 तक सभी कूड़े के पहाड़ों को खत्म कर दिया जाएगा। मंत्री ने यह बाते गुरुवार को ओखला लैंडफिल साइट के दौरे पर कही। इस दौरान मंत्री के साथ भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह मौजूद रहे।मंत्री मनजिंदर सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह धरती से डायनासोर का नामो-निशान मिट गया। उसी तरह अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ दिल्ली से ये कचरे के पहाड़ भी लुप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ओखला लैंडफिल की 62 एकड़ में से लगभग 30 एकड़ भूमि समतल कर चुकी है। इसके साथ ही ओखला लैंडफिल साइट में जो कूड़े के पहाड़ 60 मीटर तक फैले हुए थे। वे अब 20 मीटर के रह गए हैं।मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ओखला लैंडफिल से दिसंबर 2025 तक 30 लाख मीट्रिक टन कूड़ा हटाने का लक्ष्य है। दिल्ली सरकार का 2028 तक दिल्ली के सभी लैंडफिल साइट्स को साफ करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि राजधानी को विकसित, स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण-मुक्त बनाने के लिए तेजी से काम हो रहा है।सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने एक्स पोस्ट करते बताया कि ओखला फेज-I का कूड़े का पहाड़ 2026 में हो जाएगा खत्म। इसकी घोषणा आज पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और महापौर राजा इकबाल सिंह ने कूड़े के पहाड़ के निरीक्षण के दौरान की। सांसद ने कहा कि इस क्षेत्र के साथ-साथ पूरी दिल्ली को बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्र को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें