मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

मध्‍य प्रदेश में नौतपा बेअसर, आज भी भोपाल-इंदौर समेत 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्‍य प्रदेश में नौतपा बेअसर, आज भी भोपाल-इंदौर समेत 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में नौतपा का असर बेअसर दिखाई दे रहा है। भीषण गर्मी की बजाय तीसरे दिन भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहा। भोपाल-उज्जैन समेत 15 से ज्यादा जिलों में पानी गिरा। वहीं आज बुधवार को भी भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट है। कुछ जिलों में आंधी की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है।मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के आसपास दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है। वहीं, एक ट्रफ प्रदेश से होकर छत्तीसगढ़ की ओर जा रही है। इस वजह से प्रदेश में आंधी-बारिश वाला मौसम है। 31 मई तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है। बुधवार के लिए भी कई जिलों में आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, राजगढ़, आगर-मालवा, मैहर, मऊगंज, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच शामिल हैं। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।प्रदेश के कई शहरों में मंगलवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी हुई। भोपाल में बारिश से पहले तेज गर्मी और उमस वाला मौसम रहा। भोपाल में पारा 40.2, ग्वालियर में 40.1 डिग्री, इंदौर में 35.6 डिग्री, उज्‍जैन में 37.7 डिग्री और जबलपुर में 38.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 41.5 डिग्री, नौगांव में 41.4 डिग्री, सागर में 41.2 डिग्री, गुना-दमोह में 40.8 डिग्री और शिवपुरी में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छिंदवाड़ा में सबसे कम 34 डिग्री दर्ज किया गया। धार-सिवनी में 34.8 डिग्री, बैतूल में 34.5 डिग्री और पचमढ़ी में 34.2 डिग्री रहा। वर्ष 2024 में नौतपा के तीसरे दिन यानी 27 मई को गर्मी की बात करें तो पारा 48.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें