मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

दक्षिण-पूर्व बिहार में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दक्षिण-पूर्व बिहार में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना। बिहार में करीब एक माह की उदासी के बाद मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है। जिससे पूरे प्रदेश में मौसम सुहाना बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 16 जुलाई के लिए दक्षिण और पूर्वी बिहार में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।आईएमडी के अनुसार दक्षिण बिहार में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। जो बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर शिफ्ट होगा। इसकी वजह से कैमूर और रोहतास में अति भारी बारिश (115.6-204.4 मिमी) और बक्सर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई और बांका में कुछ स्थानों पर भारी बारिश (64.5-115.5 मिमी) की संभावना है।बिहार के 22 जिलों में ऑरेंज अलर्टआईएमडी ने प्रदेश के 22 जिलों भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, सारण, समस्तीपुर, वैशाली, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका और पटना में मध्यम से भारी बारिश (15.6-64.4 मिमी) और वज्रपात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 35-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ग्रामीणों और किसानों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे न रुकने की सलाह दी गई है, क्योंकि पिछले 48 घंटों में वज्रपात से 8 से अधिक मौतें हो चुकी हैं।पटना में मंगलवार को रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 घंटों में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बुधवार और गुरुवार को भी पटना में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है, जिसमें दोपहर और शाम के समय 20-30 मिमी वर्षा हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें