मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

म.प्र. के लिए मौसम विभाग का अलर्ट : जबलपुर-सागर समेत 10 जिलों में होगी बारिश, भोपाल में चल रही धूप-छांव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल। साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ और पश्चिमी विक्षोभ की वजह

से मध्यप्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल गया है। शुक्रवार को मुरैना में

ओले-बारिश हुई। ग्वालियर, सागर, रतलाम और भोपाल में भी हल्की बूंदाबांदी,

आंधी और बादल छाए रहे। कई शहरों में गर्मी का भी असर रहा। दमोह में

टेम्प्रेचर 42.5 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही मौसम शनिवार को भी रहेगा।

वरिष्ठ

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ,

ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश में नमी आ

रही है। इस वजह से कहीं गर्मी तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। 30 मार्च को

भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ में गरज-चमक और

30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार,

शनिवार को सागर, दमोह, जबलपुर, पन्ना, डिंडोरी, उमरिया, सतना, रीवा, मऊगंज

और मैहर जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

राजधानी

भोपाल में शनिवार सुबह से धूप-छांव वाला मौसम है। शुक्रवार को सुबह से

बादल छाए रहे। शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार- अगले 4

दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें