मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौरः 17 साल पुराने जमीन विवाद मामले में फरार अक्षय बम को हाईकोर्ट से नहीं मिली अग्रिम जमानत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

इंदौर,। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए और 17

साल पुराने मामले में फरार चल रहे अक्षय कांति बम को उच्च न्यायालय से राहत

नहीं मिल पाई है। शुक्रवार को अग्रिम जमानत याचिका पर ऑनलाइन सुनवाई हुई,

जो अब आगे बढ़ा दी गई है। नई तारीख 29 मई तय की है। इधर, एक अन्य कोर्ट में

धारा 307 लगाने के खिलाफ अक्षय द्वारा दायर पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई

अभी बाकी है।

दरअसल, 17 साल पुराने जमीन

विवाद के मामले में ट्रायल कोर्ट ने उनके खिलाफ 24 अप्रैल को धारा 307

बढ़ाने के आदेश दिए थे। सुनवाई से गैरहाजिर रहने पर गिरफ्तारी वारंट जारी कर

दिया गया। इसी मामले में अक्षय बम ने दो अलग-अलग अदालतों में याचिकाएं

दायर कर रखी हैं। हाई कोर्ट से इस केस में अग्रिम जमानत मांगी थी, जबकि

ट्रायल कोर्ट से धारा 307 लगाने पर पुनर्विचार याचिका दायर की है। दोनों

में सुनवाई के लिए 24 मई तय हुई थी। अग्रिम जमानत याचिका पर तारीख बढ़ गई

है, जबकि पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई बाकी है।

ये है मामला

साल

2007 के जमीन विवाद से जुड़े मामले के फरियादी युनूस पटेल के खेत पर विवाद

हुआ था। इसमें फायरिंग, बलवा आदि के आरोप थे। पुलिस ने सिर्फ हमला, मारपीट

और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोप है कि यूनुस पर गोली भी चलाई गई

थी, लेकिन खजराना पुलिस ने एफआईआर में हत्या के प्रयास की धारा नहीं जोड़ी

थी। इसी के खिलाफ युनूस ने ट्रायल कोर्ट में आवेदन दिया था। पिछले महीने 24

अप्रैल को फरियादी की गुहार पर आरोपी अक्षय बम, उनके पिता कांति व अन्य

आरोपियों के खिलाफ धारा 307 यानी प्राणघातक हमले की धारा बढ़ा दी गई और 10

मई को पेश होने के आदेश दिए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें