मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

अक्षत वितरण कर पीएम के कार्यक्रम में आने का दिया निमंत्रण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अक्षत वितरण कर पीएम के कार्यक्रम में आने का दिया निमंत्रण

भागलपुर। मातृशक्ति एनडीए के संयोजन में शनिवार को बड़ी संख्या में महिला नेत्रियों ने भागलपुर के कोतवाली चौक से दवाई पट्टी होते हुए स्टेशन चौक तक लोगों को पीला अक्षत प्रदान करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ प्रीति शेखर ने कहा कि कल महिलाओं ने नमो मेहंदी एवं कमल मेहंदी सजा कर तो आज अक्षत वितरण कर लोगों को आमंत्रण दे रही हैं तो कल बड़ी संख्या में केशरिया साफा पहनकर महिलाएं स्कूटी रैली निकालेंगी।कार्यक्रम प्रभारी अनामिका ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को प्रधानमंत्री मोदी ने ढेरों सौगातें दी है। इसलिए बड़ी संख्या में महिलाएं मोदी को सुनने पहुंचेंगी। भाजपा नेत्री रूबी दास ने बताया कि किसान रैली ऐतिहासिक होगी। शंख बजाकर, अक्षत देकर आज लोगों को आमंत्रण दिया गया है। महिलाएं आगे आगे लाल -पीले परिधान में चल रही थीं और पीछे पीछे प्रचार गाड़ी से आमंत्रण गीत बज रहे थे। मौके पर लोजपा नेत्री अंशु प्रियंका मिश्रा, गुड़िया दूबे, भाजपा नेत्री कुमकुम द्विवेदी समेत दर्जनों महिलाएं ने अक्षत वितरण कर आमंत्रण दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें