मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

अजमेर में ननद-भाभी से चाकू की नोक पर लूट, बाइक सवार बदमाश फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अजमेर में ननद-भाभी से चाकू की नोक पर लूट, बाइक सवार बदमाश फरार

जयपुर पीसांगन थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने ननद-भाभी से चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश महिला का सोने का बोर तोड़कर फरार हो गया। विरोध करने पर दोनों महिलाओं के साथ मारपीट भी की गई। घटना में एक महिला घायल हो गई, जिसके बेटे ने पीसांगन थाने में मामला दर्ज कराया है।पीसांगन थाना पुलिस के अनुसार कुमावत कॉलोनी, ग्राम दातड़ा निवासी शिवराज पुत्र उदयराम ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि उसकी मां सुगनी देवी और बुआ केसरी देवी पीसांगन बस स्टैंड से दातड़ा जाने के लिए बैठी थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक लेकर आया और खुद को परिचित बताते हुए दोनों को दातड़ा छोड़ने का झांसा दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपित दोनों महिलाओं को बाइक पर बिठाकर सुनसान रास्ते की ओर ले गया। जब महिलाओं ने आपत्ति जताई तो उसने बाइक रोककर चाकू निकाल लिया और धमकी देते हुए सुगनी देवी का सोने का बोर तोड़ लिया। लूट के बाद दोनों महिलाओं के साथ मारपीट कर धक्का देकर आरोपित मौके से फरार हो गया।घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पीसांगन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें