मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

अजीत डोभाल ने रूसी समकक्ष से द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मॉस्को । भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने

बुधवार को रूस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार निकोलाई पेत्रुशेव से

द्विपक्षीय सहयोग पर जारी प्रगति की समीक्षा की। साथ ही आपसी हितों के

महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। डोभाल की यह इस माह पेत्रुशेव से

दूसरी बार मुलाकात है।

मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर

एक पोस्ट में कहा कि डोभाल ने सेंट पीटर्सबर्ग में सुरक्षा मामलों के लिए

जिम्मेदार उच्चाधिकारियों की 12वीं अंतरराष्ट्रीय बैठक के मौके पर

पेत्रुशेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। पोस्ट में कहा गया है, ‘दोनों

पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की और आपसी हितों के

महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।’

डोभाल ने 22 मार्च को मॉस्को के

क्रोकस सिटी हॉल में हुए बर्बर आतंकी हमले की निंदा की थी और इस खतरे से

निपटने में दोहरे मानदंडों से बचने का आह्वान किया था। इस महीने की शुरुआत

में डोभाल ने अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों की

सुरक्षा परिषदों के सचिवों की 19वीं वार्षिक बैठक के मौके पर पेत्रुशेव से

मुलाकात की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें