मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

ऐश्वर्या और तेज प्रताप तालाक मामले की अगली सुनवाई 21 जून को

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ऐश्वर्या और तेज प्रताप तालाक मामले की अगली सुनवाई 21 जून को

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के बीच चल रहे तलाक मामले में गुरुवार को पटना सिविल कोर्ट के फैमिली कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय में से कोई भी व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इस कारण मामले की अगली सुनवाई की तारीख 21 जून तय की गई है। गुरुवार की सुनवाई में तेज प्रताप यादव के वकील जगन्नाथ सिंह कोर्ट में उपस्थित रहे, जबकि ऐश्वर्या राय की ओर से उनके मुख्य वकील पेश नहीं हुए। उनकी तरफ से जूनियर वकील राज कुमार श्रीवास्तव ने अदालत में पैरवी की।उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी 12 मई 2018 को हुई थी। ऐश्वर्या बिहार के पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी हैं। शादी के कुछ महीनों बाद ही आपसी रिश्तों में खटास आनी शुरू हो गई। साल 2019 में ऐश्वर्या राय ने राबड़ी देवी और घर के अन्य सदस्यों पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने यहां तक कहा था कि राबड़ी देवी ने उनका फोन छीन लिया और बाल खींचकर पीटा। इसके बाद मामला सार्वजनिक हुआ और बात तलाक की अर्जी तक पहुंच गई। अब इस तलाक केस की सुनवाई लंबे समय से कोर्ट में चल रही है। लेकिन तेज प्रताप और अनुष्का के बीच के ताजा घटनाक्रमों के चलते यह मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है।अनुष्का यादव से रिश्ते पर मचा बवालदरअसल, 24 मई 2025 को तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि तेज प्रताप और अनुष्का पिछले 12 सालों से रिलेशनशिप में हैं। यानी उनका रिश्ता साल 2013 से चल रहा है। हालांकि, तेज प्रताप ने बाद में इस पोस्ट को फर्जी बताते हुए कहा कि उनकी आईडी हैक कर ली गई थी। जबकि इस पूरे घटनाक्रम पर तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि, “मुझे अफेयर की जानकारी नहीं थी। अगर सबको पहले से पता था, तो मेरी शादी क्यों कराई गई?” उन्होंने लालू परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा “पूरा परिवार चुनाव से पहले ड्रामा कर रहा है। जब मुझे प्रताड़ित किया गया, तब सामाजिक न्याय कहां था?”

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें