मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

भारती एयरटेल ने भी टैरिफ बढ़ाया, तीन जुलाई से लागू होंगी नई दरें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । निजी क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार सर्विस

प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल ने मोबाइल सेवाओं की टैरिफ दरों में इजाफा

करने का ऐलान किया है। रिलायंस जियो के बाद एयरटेल भी अपने मोबाइल टैरिफ

में 10 से 21 फीसदी तक बढ़ोतरी करेगी। नई दरें 3 जुलाई से लागू होंगी।

भारती

एयरटेल ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा है कि वह 3 जुलाई, 2024 से

मोबाइल टैरिफ में संशोधन करेगी। कंपनी ने कहा कि असीमित ‘वॉयस प्लान’ की

दरों में लगभग 11 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। एयरटेल के मुताबिक अब ये दरें

179 रुपये से बढ़ाकर 199 रुपये, 455 रुपये से बढ़ाकर 509 रुपये और 1,799

रुपये से बढ़ाकर 1,999 रुपये कर दी गई हैं। इसके अलावा दैनिक ‘डेटा प्लान’

श्रेणी को 479 रुपये से बढ़ाकर 579 रुपये कर दिया गया है, जो 20.8 फीसदी की

वृद्धि है।

उल्लेखनीय है कि दूरसंचार सेवा प्रदाता

कंपनियों ने 10वीं स्पेक्ट्रम नीलामी के तुरंत बाद अपने मोबाइल सेवाओं की

टैरिफ दरों में वृद्धि की घोषणा की है। सुनील भारती मित्तल की अगुवाई वाली

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल से एक दिन पहले उसकी प्रतिद्वंद्वी रिलायंस

जियो ने अपने टैरिफ दरों में वृद्धि करने की घोषणा की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें