मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार की हवा हुई जहरीली, हाजीपुर सबसे प्रदूषित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार की हवा हुई जहरीली, हाजीपुर सबसे प्रदूषित

पटना। राजधानी पटना समेत बिहार के करीब सभी शहरों की वायु गुणवत्ता खराब हो गई है। बिहार में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। पटना में कई जगहों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। आतिशबाजी की वजह से दीपावली के बाद एक्यूआई में बढ़त दर्ज की गई है। हाजीपुर की हवा सबसे प्रदूषित दर्ज की गई।दीपावली की रात हुई आतिशबाजी का असर शुक्रवार सुबह देखने को मिला। गुरुवार शाम से ही राजधानी पटना में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता हुआ नजर आया। राजधानी पटना के डाक बंगला चौराहा और तारामंडल क्षेत्र में शाम को एयर क्वालिटी इंडेक्स 170 के पार हो चुका था। पटना के राजा बाजार में भी रात 9 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 165 तक पहुंच गया।आज सुबह छह बजे प्रमुख शहरों की वायु गुणवत्ताबिहार में हाजीपुर की हवा आज सुबह सबसे खराब पाई गई। यहां 304 था। दूसरे स्थान पर अररिया- 274, पटना- 267, पूर्णिया- 265, सासाराम- 265, भागलपुर- 255, बेगूसराय- 237, बेतिया- 220, मुजफ्फरपुर- 220 ,सीवान- 217, किशनगंज-216, गया- 192, बिहार शरीफ- 191, छपरा- 178, कटिहार- 171, बक्सर- 170, मोतिहारी- 136, औरंगाबाद- 115, आरा- 73 रही।डॉक्टरों का कहना है कि राजधानी पटना में वायु प्रदूषित हो गई है। खासकर अस्थामा और सांस संबंधी बीमारी वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे लोगों को फिलहाल मास्क लगाकर ही बाहर निकलना चाहिए। साथ ही वायु प्रदूषण के स्तर ज्यादा बढ़ने से लोगों को आंख में भी जलन होती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें