मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

सुप्रीम कोर्ट में उठा दिल्ली के वायु प्रदूषण का मामला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सुप्रीम कोर्ट में उठा दिल्ली के वायु प्रदूषण का मामला

नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण का मामला गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में उठा। वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त एमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने इस मामले को जस्टिस एएस ओका की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए कहा कि 13 नवंबर से वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर की श्रेणी में पहुंच चुका है। कोर्ट ने इस स्थिति को रोकने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को जरूरी कार्रवाई के अधिकार दिए हैं। क्या हम चाहते हैं कि दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार हो।एमिकस क्यूरी ने कोर्ट से कहा कि उन्होंने वायु गुणपत्ता प्रबंधन आयोग को नोटिस दिया है। आयोग को आकर इसका जवाब देना चाहिए। तब कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 18 नवंबर को करने का आदेश दिया। उल्लेखनीय है कि 13 नवंबर को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार पहुंच चुका था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें