मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

एयर मार्शल घुराटिया आज जबलपुर आएंगे, आयुध निर्माणी का करेंगे निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जबलपुर, । भारतीय वायु सेना के एयर मार्शल संजीव घुराटिया आज

(शुक्रवार को) जबलपुर आएंगे। वे यहां आयुध निर्माणी खमरिया का निरीक्षण

करेंगे। एयर मार्शल घुराटिया यहां एयर बम के उत्पादन की प्रक्रिया देखेंगे

और समझेंगे। इसके साथ ही अधिकारियों से मुलाकात भी करेंगे।

आयुध

निर्माणी खमरिया के जनसंपर्क अधिकारी अविनाश शंकर ने बताया कि वायु सेवा के

एयर मार्शल घुराटिया का यह औपचारिक दौरा है। वे यहां सभी सेक्शन का भ्रमण

कर अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

जबलपुर के खमरिया स्थित आयुध

निर्माणी (ओएफके) देश की सबसे बड़ी फैक्ट्री है। यहां जल, थल और वायु सेना

के लिए बमों का उत्पादन सालों से होता आ रहा है। ओएफके फैक्ट्री में एयर

फोर्स के विध्वंसक बम के अलावा एरियल बम, थाउजेड़ पाउनडर, 250 किलोग्राम

एयर बम का उत्पादन भी किया जाता है।

एयर मार्शल का जबलपुर से गहरा नाता

रहा है, उनकी पढ़ाई जबलपुर में ही हुई है। वे कक्षा पांचवीं तक बुनियादी

स्कूल और कक्षा छठवीं से 11वीं तक पंडित लज्जा शंकर मॉडल हाईस्कूल में पढ़े

हैं। इसके बाद जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग करने के बाद 1989

में भारतीय वायु सेवा में शामिल हुए। वायु सेवा में अलग-अलग समय पर कई पदों

पर रहने के बाद हाल ही में उन्हें एयर मार्शल के रूप में पदोन्नति मिली

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें