मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

एयर इंडिया एयरलाइन महाराष्ट्र के अमरावती में उड़ान संस्थान स्थापित करेगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई, । टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया महाराष्ट्र के

अमरावती में एक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने की घोषणा की है। इस उड़ान

प्रशिक्षण संस्थान का लक्ष्य सालाना 180 वाणिज्यिक पायलट को प्रशिक्षित

करना है। यह प्रशिक्षण संस्थान अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में तैयार

हो जाएगा।

एयरलाइन ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि

महाराष्ट्र के अमरावती में एक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किया जाएगा। इस

संस्थान का मकसद उड़ान के लिए प्रशिक्षित करना होगा, जिसकी सलाना क्षमता

180 वाणिज्यिक पायलटों की होगी। बेलोरा हवाई अड्डे पर नागर विमानन

महानिदेशालय (डीजीसीए) लाइसेंस प्राप्त उड़ान प्रशिक्षण संगठन (एफटीओ)

दक्षिण एशिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा संस्थान होगा।

एयर

इंडिया के मुताबिक इसमें प्रशिक्षण के लिए 31 एकल इंजन वाले विमान और तीन

दोहरे इंजन वाले विमान होंगे। एयरलाइन ने कहा कि उसे महाराष्ट्र हवाई अड्डा

विकास कंपनी (एमएडीसी) से 30 वर्षों के लिए इस सुविधा की स्थापना और

संचालन के लिए निविदा मिली है। एयर इंडिया के इस कदम से विमानन क्षेत्र में

3 हजार से अधिक नए रोजगार अवसर उत्पन्न होंगे।

एयरलाइन के

प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कैम्पबेल विल्सन

ने कहा कि अमरावती में एफटीओ भारतीय विमानन को और अधिक आत्मनिर्भर बनाने की

दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। विल्सन ने कहा कि ये भारत में युवाओं को

पायलट के रूप में उड़ान भरने की उनकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए

अधिक अवसर प्रदान करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें