मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

एयर इंडिया एक्सप्रेस की 70 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन ने 70 से अधिक

उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइन के सीनियर क्रू मेंबर के सामूहिक रूप से

छुट्टी पर चले जाने की वजह से मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक 70 से अधिक

इंटरनेशनल और घरेलू उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।

टाटा समूह

के स्वामित्व वाली एयरलाइन कंपनी के प्रवक्ता ने बयान में कहा है, ''हमारे

केबिन क्रू के एक वर्ग ने कल रात आखिरी मिनट में बीमार होने की सूचना दी।

इसके बाद कुछ उड़ानों में देरी हुई और कुछ रद्द कर दी गई हैं।'' एयरलाइन ने

बयान में इसके लिए लोगो से मांगी है।

इस अप्रत्याशित

स्थिति के कारण नागरिक उड्डयन अधिकारियों को जांच करनी पड़ी है। अधिकारी अब

एक्शन पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि टाटा समूह की एयर

इंडिया एक्सप्रेस, एआईएक्स कनेक्ट (पूर्व में एयरएशिया इंडिया) का खुद में

विलय करने की प्रक्रिया में है। इसको लेकर पिछले कुछ समय से इस एयरलाइन के

चालक दल के सदस्यों में नाराजगी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें