मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

जैसलमेर में वायुसेना का लड़ाकू तेजस विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जैसलमेर। भारतीय वायुसेना का एक तेजस विमान आज ऑपरेशनल ट्रेनिंग उड़ान के दौरान जैसलमेर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया है कि दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है।जिले की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में चल रहे भारत शक्ति युद्धाभ्यास के बीच जैसलमेर में आज यह लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। सूत्रों के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे शहर से 2 किमी दूर भील समाज के छात्रावास पर विमान गिरा। घटना के समय छात्रावास खाली था।हादसा पोकरण युद्धाभ्यास स्थल से करीब 100 किमी दूर हुआ है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम नेता और सेना के बड़े अधिकारी मौजूद हैं।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फाइटर जेट में एक पायलट था। क्रैश होने से पहले वह एग्जिट हो गया। क्रैश के बाद विमान का कुछ मलबा पास के घर पर गिरा। अचानक हुए धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें