मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

बाड़मेर में वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बाड़मेर में वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

बाड़मेर। राजस्थान में बाड़मेर जिले के उत्तरलाई एयरबेस के पास कवास इलाके में भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। पायलट ने विमान क्रैश होने से पहले ही इजेक्ट कर लिया था। वह सुरक्षित है। एयरफोर्स ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं।डिफेंस पीआरओ अजिताभ शर्मा ने बताया कि मिग-29 फाइटर प्लेन क्रैश हुआ है। वायुसेना ने एक्स हैंडल पर लिखा है, “बाड़मेर सेक्टर में नियमित रात्रि प्रशिक्षण मिशन के दौरान भारतीय वायुसेना के मिग-29 में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण पायलट को विमान से बाहर निकलना पड़ा। पायलट सुरक्षित हैं और किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।”पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे फाइटर प्लेन रहवासी ढाणी से दूर जाकर क्रैश हो गया। विमान के क्रैश होने के बाद तेज धमाके के साथ आग लग गई। हादसे की सूचना मिलने पर बाड़मेर कलेक्टर निशांत जैन, जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पायलट जमीन की ओर तेजी से बढ़ते विमान को करीब 1500 लोगों की आबादी से दूर ले गए। जहां प्लेन क्रैश हुआ वहां से तीन किलोमीटर की दूरी पर नागणा में क्रूड ऑयल की मंगला टर्मिनल प्रोसेस यूनिट भी है। यहां से रोज 1.75 लाख बैरल कच्चा तेल गुजरात की रिफाइनरी में भेजा जाता है। यदि मिग इस टर्मिनल के आसपास भी गिरता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।दस किलोमीटर तक सुनाई दी धमाके की आवाजशहीद हुकमसिंह की ढ़ाणी निवासी रीडमल सिंह ने बताया कि पायलट ने सही जगह विमान को गिराया। यहां से दो किलोमीटर की दूरी पर क्रूड ऑयल यूनिट है। साथ ही तीन किलोमीटर की दूरी पर ही घनी आबादी क्षेत्र और मार्केट है। अगर वहां विमान गिरता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। विमान आसमान में ही आग का गोला बन गया था। धमाके की आवाज करीब 10 किलोमीटर तक सुनाई दी।घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर रहने वाले नीमराज के मुताबिक रात 10 बजे अचानक तेज आवाज हुई। 10 मिनट बाद दूर खेतों की तरफ धुआं उठता दिखा। हम जब तक घटनास्थल पर पहुंचे तब तक एयरफोर्स की गाड़ी आ गई थी। धमाका इतना तेज हुआ था कि लगा कहीं बिजली गिरी है। रेत में गिरने के बाद भी विमान धू-धू कर जल रहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें