मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

किसानों के लिए एग्रीस्टेक परियोजना का विशेष पंजीकरण अभियान 12 मई से 30 जून तक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
किसानों के लिए एग्रीस्टेक परियोजना का विशेष पंजीकरण अभियान 12 मई से 30 जून तक

कटिहार। किसानों को सरकारी योजनाओं और उर्वरक का लाभ सुगमता से दिलाने के लिए एग्रीस्टेक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। यह विशेष अभियान 12 मई से आरंभ होकर 30 जून तक निरंतर जारी रहेगा। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य जिले के उन सभी शेष किसानों का पंजीकरण पूर्ण करना है जो अब तक इस सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं।इस संदर्भ में मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े सभी अनुमंडल पदाधिकारी और प्रखंडों के वरीय अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रखंडों में एक विशेष माइक्रोप्लान तैयार किया जाए ताकि बचे हुए किसानों की फार्मर आईडी बनाने का काम तेजी से पूरा हो सके। इसके साथ ही कर्मचारी लॉगिन पर लंबित सभी आवेदनों का अगले दो दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से निपटारा करें।जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि इस पूरे अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए प्रखंड स्तर पर वरीय अधिकारियों के साथ कृषि पदाधिकारियों को भी विशेष रूप से नामित किया गया है। प्रशासन की मंशा है कि इस डिजिटल डेटाबेस के तैयार होने से भविष्य में किसानों को कृषि संबंधी विभिन्न अनुदान और लाभ प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। डीएओ ने कहा कि इस कार्य के लिए सभी संबंधित कर्मियों को पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ सफल बनाने का निर्देश दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें