मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर में 23 नवंबर से 05 दिसंबर तक होगा अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इंदौर में 23 नवंबर से 05 दिसंबर तक होगा अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन

इंदौर। सेना भर्ती कार्यालय महू द्वारा बताया गया कि भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इंदौर में 23 नवम्बर 2025 से 05 दिसम्बर 2025 तक किया जाएगा। इस रैली में इंदौर और उज्जैन संभाग के 15 जिलों- आगर मालवा, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, देवास, धार, झाबुआ, इंदौर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर और उज्जैन के वे उम्मीदवार भाग ले सकेंगे जिन्होंने अग्निवीर ऑनलाइन सामान्य परीक्षा उत्तीर्ण की है।

जिला रोजगार अधिकारी प्रीतिबाला सस्ते ने शनिवार को बताया कि परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रैली प्रवेश पत्र ईमेल एवं इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर भेज दिए गए हैं। अभ्यर्थी रैली के दिन प्रवेश पत्र के साथ सभी मूल दस्तावेजों और रंगीन फोटो के साथ उपस्थित होकर रैली में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया पूर्णतः योग्यता पर आधारित होगी। अतः उम्मीदवार किसी भी व्यक्ति पर भरोसा न करें जो सेना में भर्ती कराने का झूठा वादा करता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें एवं उनका पालन करें। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय, महू से दूरभाष क्रमांक 7648815570 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें