मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में 25 जुलाई से अग्निवीर सेना भर्ती रैली, नाथू बरखेड़ा खेल कॉम्प्लेक्स में होगा आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल में 25 जुलाई से अग्निवीर सेना भर्ती रैली, नाथू बरखेड़ा खेल कॉम्प्लेक्स में होगा आयोजन

- कलेक्टर मिश्रा के निर्देशन में तैयारियों की समीक्षा, अभ्यर्थियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देशभोपाल । जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में शुक्रवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आगामी अग्निवीर सेना भर्ती रैली की तैयारियों के संबंध में समन्वय बैठक आयोजित की गई। यह भर्ती रैली 25 जुलाई से 6 अगस्त तक नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी।बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे एवं सेना भर्ती कार्यालय (ARO) के भर्ती निदेशक कर्नल जयशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से की। बैठक में आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे ने भर्ती रैली के महत्व और संवेदनशीलता को रेखांकित करते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा का संकल्प लेकर आने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, यह जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।अपर कलेक्टर कवचे ने आयोजन स्थल पर अभ्यर्थियों के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, विद्युत वितरण कंपनी, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस प्रशासन को शुद्ध पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, अस्थायी विश्राम व्यवस्था, पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं, एम्बुलेंस, सुगम यातायात प्रबंधन तथा सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम को परिसर में व्यापक साफ-सफाई एवं पर्याप्त चलित शौचालयों की व्यवस्था समय पर पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया।सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) के भर्ती निदेशक कर्नल जयशंकर सिंह ने बैठक में भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न तकनीकी पहलुओं एवं सेना की आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी देते हुए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे समन्वित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन और सेना के बेहतर तालमेल से भर्ती रैली पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न होगी।बैठक में सभी संबंधित विभागों को माइक्रो प्लान के अनुरूप त्वरित गति से तैयारियां पूर्ण करने तथा निर्धारित समय-सीमा में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें