मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

अपराध की घटना के विरुद्ध बाजार बंद, पुलिस पर निकम्मापन का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अपराध की घटना के विरुद्ध बाजार बंद, पुलिस पर निकम्मापन का आरोप

नवादा।नवादा जिले में अपराधी के घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में मंगलवार को कौवाकोल बाजार बंद कर नागरिकों व व्यवसाईयो ने सड़क जाम किया ।पुलिस पर निकम्मापन का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की ।निकम्मी पुलिस अधिकारियों पर एसपी द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से नागरिकों ने रोष व्यक्त करते हुए अपराधी घटना में वृद्धि के लिए एसपी अभिनव धीमन को भी जिम्मेदार ठहराया।सोमवार की देर रात लाखों की चोरी की घटना के बाद नागरिकों का गुस्सा मंगलवार को फूटा, जिसके विरुद्ध सड़क जाम की गई ।कौआकोल में इन दिनों चोरों ने भी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है।कौआकोल थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार सहित अन्य गांवों में चोरों ने लगातार लोगों के घरों में डाका डालना शुरू कर दिया है। ताजा मामला कौआकोल बाजार में सोमवार की रात्रि देखने को मिला है। जहां अज्ञात चोरों ने एक मिठाई दुकानदार के बन्द घर का ताला तोड़कर सोना एवं चांदी के बेशकीमती आभूषण सहित आठ लाख रुपये नकदी राशि की चोरी कर लिया। बताया जाता है कि कौआकोल बाजार निवासी मोती सिंह के पुत्र व मिठाई दुकानदार सत्येन्द्र प्रसाद उर्फ संतोष सिंह अपने रिश्तेदार के यहाँ गए हुए थे,इस बीच सोमवार की देर रात्रि उनके घर के मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर अज्ञात चोर अंदर में घुस गया और कमरा में रखे बक्शा का ताला तोड़कर पत्नी और पुत्री का सोना एवं चांदी का लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के बेशकीमती गहना एवं दुकान के बिक्री समेत अन्य माध्यम से बचा कर घर में रखे हुए आठ लाख रुपये नकदी चोरी कर लिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के ऊपर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।इधर कौआकोल बाजार सहित अन्य जगहों पर लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने लोगों का जीना हराम कर रखा है। जिससे लोगों में पुलिस के प्रति काफी नाराजगी देखी जा रही है। इधर सोमवार की रात्रि कौआकोल बाजार के दुकानदार सत्येन्द्र प्रसाद उर्फ संतोष सिंह के घर में हुई चोरी की घटना के बाद दुकानदारों में काफी आक्रोश देखा गया। दुकानदारों ने घटना के विरोध में मंगलवार को अपना-अपना दुकान बन्द कर पुलिस के प्रति नाराजगी जताते हुए चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा चोरी गए सामानों की बरामदगी की मांग करते हुए बाजार स्थित जेपी चौक पर प्रदर्शन किया।बाजार विकास समिति के अध्यक्ष राहुल शुक्ला ने बताया कि बाजार में लगातार चोरी की बढ़ रही घटनाएं से दुकानदार काफी चिंतित हैं। उन्होंने प्रशासन से स्थाई रूप से बाजार में चौकीदार की प्रतिनियुक्ति करने तथा रात्रि में पुलिस गश्ती तेज करने का मांग किया। पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप एवं शीघ्र ही चोरों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने के आश्वासन के बाद आक्रोशित दुकानदार शांत हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें