मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:50 · नई दिल्ली संस्करण

आगरमालवा : लोकायुक्त ने जिला आपूर्ति कार्यालय में बाबू को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आगरमालवा : लोकायुक्त ने जिला आपूर्ति कार्यालय में बाबू को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

आगरमालवा,। मध्‍य प्रदेश के उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आगरमालवा जिला खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 एवं प्रभारी लेखपाल मनीष कुमार पंड्या को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित पर सेवानिवृत्त अधिकारी के लंबित भुगतान जारी कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, जावरा (जिला रतलाम) निवासी विजय कुमार बोरसिया ने पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार यादव को शिकायत देकर बताया था कि उनके पिता गोवर्धनलाल, जो जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय आगरमालवा से सेवानिवृत्त हुए हैं, उनके ग्रेच्युटी, बीमा, अवकाश नकदीकरण सहित करीब 27 लाख रुपये के लंबित भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराने के बदले कार्यालय में पदस्थ बाबू मनीष कुमार पंड्या डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

शिकायत मिलने के बाद निरीक्षक दीपक सेजबर ने आरोपों का सत्यापन कराया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त ने ट्रैप की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत शुक्रवार को शिकायतकर्ता को 50 हजार रुपये लेकर आरोपित के पास भेजा गया। जैसे ही मनीष कुमार पंड्या ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि जब्त कर आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस ट्रैप कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी दिनेशचंद पटेल ने किया। टीम में निरीक्षक दीपक सेजबर, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत तथा आरक्षक श्याम शर्मा, इसरार, शिवकुमार शर्मा, संदीप कदम सहित लोकायुक्त के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें