झामुमो से फिर नाराज हुए लोबिन, कहा-शर्तों के साथ दिया है चंपाई सरकार को समर्थन, विधानसभा से इस्तीफा भी दे सकता हूं

झामुमो से फिर नाराज हुए लोबिन, कहा-शर्तों के साथ दिया है चंपाई सरकार को समर्थन, विधानसभा से इस्तीफा भी दे सकता हूं
रांची: झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम फिर अपनी पुरानी राह पर आ चुके हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा से उनकी नाराजगी फिर धरातल पर आ चुकी है। उन्होंने शुक्रवार को घोषणा की है कि वे सात मार्च से राज्य भर में अन्याय यात्रा पर निकलेंगे. यात्रा संथाल परगना के भोगनाडीह से शुरू होगी। जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां के आदिवासियों और मूलवासियों को ठगने का काम किया। उनके साथ अन्याय हुआ। यह अन्याय मार्च उसी के खिलाफ है ।
उन्होंने कहा कि अगर चंपाई सोरेन सरकार को शर्तों पर समर्थन नहीं दिया है। अगर चंपाई सरकार समर्थन दिया है तो वापस ले लेंगे। धीरे-धीरे झामुमो से मोहभंग होता जा रहा है। अब विकल्प देखना होगा, लेकिन गुरुजी हमेशा मेरे दिल में रहेंगे। लोबिन ने कहा कि अगर जनता की मांग रही तो राजमहल सीट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। 7 घाट का पानी पीने वाले हेमलाल मुर्मू को पार्टी टिकट नहीं देगी। कल केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में मैंने पार्टी को अपनी भावनाएं बताने की कोशिश की, लेकिन चंपाई सोरेन ने भी नहीं सुनी।





