मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

दो दिन की राहत के बाद फिर बिगड़ी हवा, एनसीआर में कई इलाके रेड जोन में, लोनी का एक्यूआई 400 तक पहुंचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दो दिन की राहत के बाद फिर बिगड़ी हवा, एनसीआर में कई इलाके रेड जोन में, लोनी का एक्यूआई 400 तक पहुंचा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में महज दो दिन की आंशिक राहत के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) एक बार फिर गंभीर स्तर की ओर बढ़ गया है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में एक्यूआई रेड जोन में दर्ज किया गया है, जबकि कुछ स्थानों पर यह 400 के करीब पहुंच गया है।

प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियों के ताजा आंकड़ों के मुताबिक हालात चिंताजनक बने हुए हैं। दिल्ली में कई स्थानों पर बेहद खराब स्थिति बनी हुई है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और भारतीय मौसम विभाग के मॉनिटरिंग स्टेशनों के अनुसार राजधानी के कई इलाकों में एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया, जिनमें अलीपुर – 310, अशोक विहार – 342, बवाना – 312, बुराड़ी क्रॉसिंग – 321, चांदनी चौक – 365, रोहिणी – 345, शादिपुर – 355, सिरीफोर्ट – 359, सोनिया विहार – 357, विवेक विहार – 344, वजीरपुर – 375 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

गाजियाबाद में हालात और गंभीर बने हुए हैं। गाजियाबाद के चारों सक्रिय स्टेशनों के आंकड़े भी चिंताजनक हैं। इंदिरापुरम – 355, लोनी – 400, वसुंधरा – 337 और संजय नगर – 268 एक्यूआई नापा गया है। इसके अलावा नोएडा में भी रेड जोन का असर देखने को मिल रहा है।

नोएडा के कई सेक्टरों में भी हवा बेहद खराब स्तर पर रही, जिनमें सेक्टर-125 – 328, सेक्टर-1 – 275, सेक्टर-116 – 284 और सेक्टर-62 – 268 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

भारतीय मौसम विभाग के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 11 से 13 फरवरी तक अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 से 11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

इन दिनों ‘मिस्ट’ यानी हल्का कोहरा छाया रहने की संभावना है। हालांकि किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन मौसम में ठहराव और कम हवा की गति के कारण प्रदूषक कणों का फैलाव नहीं हो पा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक तेज हवा या बारिश नहीं होती, तब तक प्रदूषण के स्तर में बड़ी राहत की संभावना कम है। दो दिन की मामूली सुधार के बाद फिर बिगड़ती हवा ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें