मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

सोनू सूद के बाद राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए तेज प्रताप यादव, 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सोनू सूद के बाद राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए तेज प्रताप यादव, 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद द्वारा कमेडियन एवं एक्टर राजपाल यादव के लिए किए गए ट्वीट ने सोशल मीडिया पर लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया।

उन्होंने मंगलवार की सुबह इंडस्ट्री के लोगों से एकजुटता के साथ राजपाल यादव की आर्थिक तौर पर मदद करने की अपील की थी। अब जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने राजपाल यादव की मदद करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की है। तेज प्रताप यादव ने अभिनेता की मदद के लिए 11 लाख रुपए देने का एलान किया है।

उन्होंने मदद का एलान करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंद्रजीत यादव के पोस्ट से राजपाल यादव के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा जनशक्ति जनता दल परिवार उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है।

करुणा एवं सहयोग की भावना से मैं और जेजेडी परिवार की ओर से 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं।" तेज प्रताप यादव के पोस्ट और सराहनीय काम को यूजर्स भी सपोर्ट कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि तेजू भैया ने दिल जीत लिया। बता दें कि आर्थिक तंगी की वजह से तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव की मदद के लिए सोनू सूद ने लोगों से एकजुटता की अपील की थी। उन्होंने कहा कि राजपाल यादव का हिंदी सिनेमा में अतुल्यनीय योगदान है और वे भविष्य में उनकी फिल्म का भी हिस्सा होंगे।

उन्होंने कहा, "राजपाल यादव एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं जिन्होंने वर्षों तक हमारे उद्योग को अविस्मरणीय योगदान दिया है। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे, और मेरा मानना ​​है कि यह हम सभी के लिए—निर्माताओं, निर्देशकों और सहकर्मियों के लिए एकजुट होने का क्षण है। जब हमारे अपने किसी व्यक्ति को कठिन दौर से गुजरना पड़ता है तो उद्योग को उसे यह याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें