मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

सात महीने बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने स्नैचर को दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सात महीने बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने स्नैचर को दबोचा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। क्राइम ब्रांच ने सात महीने से फरार चल रहे चेन स्नैचर तरुण उर्फ गादम वाला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, तरुण पर चोरी, स्नैचिंग, डकैती, घरफोडी और अवैध हथियार रखने जैसे कुल 68 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वह अमन विहार थाने का घोषित बदमाश और भगोड़ा था। सबसे अहम बात यह है कि इसी साल अप्रैल में करोल बाग में एक अमेरिका से आई एनआरआई महिला की सोने की चेन छीनने के हाई-प्रोफाइल मामले में भी वह मुख्य आरोपी था।

यह वारदात 5 अप्रैल की सुबह करीब 11.15 बजे की है। कैलिफोर्निया में रहने वाली महिला अपने पति के साथ दिल्ली घूमने आई थी। महिला करोल बाग के पदम सिंह रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालकर बाहर आई ही थी कि काली स्कूटी पर आए दो लड़कों ने उसकी लगभग 15 ग्राम सोने की चेन झपट ली और गंगा मंदिर मार्ग की ओर भाग निकले।

महिला ने बहुत शोर मचाया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। शिकायत के बाद करोल बाग थाने में 13 अप्रैल को एफआईआर हुई।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और कुछ ही दिनों में स्कूटी चलाने वाले राहुल को पकड़ लिया। चोरी की स्कूटी और छीनी हुई सोने की चेन भी बरामद कर ली गई, मगर चेन खींचने वाला दूसरा लड़का, यानी तरुण, फरार हो गया। कोर्ट ने 4 अगस्त को उसे आधिकारिक तौर पर भगोड़ा घोषित कर दिया था।

फिर 24 नवंबर को क्राइम ब्रांच को खबर मिली कि तरुण अमन विहार इलाके में छिपा है। डीसीपी क्राइम हर्ष इंदौरा और एसीपी सतेंद्र मोहन के निर्देश पर इंस्पेक्टर महिपाल की अगुवाई में एक खास टीम गठित की गई। इस टीम में सब-इंस्पेक्टर अंकित, गौरव, एएसआई सत्यवीर, और हेड कांस्टेबल नवीन, सुनील, विनोद, व रामकेश शामिल थे। तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचनाओं की मदद से टीम ने छापा मारा और तरुण को अमन विहार से धर दबोचा।

पूछताछ में तरुण ने सब कबूल कर लिया। उसने बताया कि स्कूटी पर पीछे बैठा वही था और उसने ही एनआरआई महिला की चेन खींची थी। उसका साथी राहुल स्कूटी चुराता था और पूरी प्लानिंग करता था। चेन बेचने के बाद तरुण को सिर्फ छह हजार रुपए मिले थे। वह नशे का आदी है और इसी लत की वजह से बार-बार अपराध करता रहा। तरुण केवल 9वीं तक पढ़ा है। वह दिन में अंडे बेचता है और शादियों में ढोल बजाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें