मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के मुख्यमंत्री ने विभिन्न परियोजनाओं का किया शिलान्यास, बीपी मंडल को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के मुख्यमंत्री ने विभिन्न परियोजनाओं का किया शिलान्यास, बीपी मंडल को दी श्रद्धांजलि

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिन (रविवार) के स्वास्थ्य लाभ के बाद सोमवार सुबह से सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री एक के बाद एक कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं का शिलान्यास किया, तो वहीं बीपी मंडल की जयंती समारोह में भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सबसे पहले बीपी मंडल की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल होने के लिए देश रत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा के पास पहुंचे और बीपी मंडल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे। बीपी मंडल को नमन करते के बाद मुख्यमंत्री पटेल गोलंबर से इको पार्क के पश्चिमी छोर तक तथा इको पार्क के पूर्वी छोर से अटल पथ तक भूमिगत नाला और चार लेन सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। 196.80 करोड़ की लागत से इसका निर्माण होना है। बिहार सरकार के कई मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 328.52 करोड़ की लागत से पटना शहरी क्षेत्र में विद्युत संरचनाओं के आधुनिकीकरण और बिजली तारों को चरणबद्ध तरीके से भूमिगत करने की परियोजना का कार्य आरंभ किया। पटना के डाक बंगला पर इसके लिए विशेष रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव सहित कई अन्य मंत्री इस कार्यक्रम में भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना साइंस कॉलेज के न्यूटन हॉस्टल के पास आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए, जिसमें कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

इसके बाद जेपी गंगा पथ के पास मुख्यमंत्री शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां से उन्होंने 387.40 करोड़ की लागत से दीघा से गांधी मैदान तक की कई योजनाओं का शिलान्यास किया है। इसी तरह करोड़ों रुपये की कई योजनाओं का तोहफा पटना को दिया है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को मुख्यमंत्री को कई कार्यक्रम में शामिल होना था, तैयारी भी हो गई थी। लेकिन अचानक कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम रद्द होने की बात कही। हालांकि, चर्चा यह होने लगी कि मुख्यमंत्री अस्वस्थ हो गए हैं और इसी कारण कार्यक्रम रद्द हुआ है। लेकिन आज सुबह से ही मुख्यमंत्री व्यस्त दिख रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें