मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

मुम्बई इंडियंस के लिए खेलने के बाद सिपाही का बेटा अब राजस्थान रॉयल्स में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

झांसी। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान का लाल तीन साल आईपीएल में मुंबई इंडियन के लिए खेलने के बाद अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे। क्रिकेटर कुमार कार्तिकेय को अब राजस्थान रॉयल्स टीम ने खरीद लिया है। आईपीएल 2025 की दो दिवसीय लगने वाली बोली में पहले दिन उत्तर प्रदेश के मूल रूप से सुलतानपुर निवासी खिलाड़ी कुमार कार्तिकेय को राजस्थान रॉयल्स में तीस लाख रुपयेे में खरीदा है। कुमार कार्तिकेय इसके पूर्व वर्ष 2022, 2023 व 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे। कुमार कार्तिकेय एक अच्छे गेंदबाज के रूप में आईपीएल में एंट्री की थी।गौरतलब है कि कुमार कार्तिकेय के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में जनपद झांसी में पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं, वह पुलिस लाइन में ही सरकारी आवास में परिवार के साथ रहते हैं। उनके बेटे पहली बार आईपीएल में पहुंचे थे। तब जनपद झांसी में तैनात एसएसपी शिवहरि मीना ने उसे उत्तर प्रदेश पुलिस का मान बढ़ाने वाली बात मानते हुए सम्मानित किया था। कुमार कार्तिकेय अब अपनी गेंदबाजी की धार से राजस्थान रॉयल्स को चमकाने के लिए तैयार हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें