मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

जनता बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी जंगलराज से छुटकारा पाना चाहती है : मुख्यमंत्री साय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जनता बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी जंगलराज से छुटकारा पाना चाहती है : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार काे बस्तर दौरे पर रवाना होने से पहले बिहार चुनाव के परिणाम को लेकर कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताया है। बिहार में एनडीए की बड़ी जीत हुई है। पहले बिहार को कुशासन और जंगलराज से जोड़कर देखा जाता था, लेकिन अब एनडीए सरकार में सुशासन और विकास हो रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भी जंगलराज है, वहां की जनता भी उससे छुटकारा चाहती है।धान खरीद को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है, हार से बौखलाए हुए हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने वहां की कमान संभाली थी, लेकिन उनके पास कुछ नहीं है, इसलिए कुछ भी बोल रहे हैं। पूरे प्रदेश में आज से धान खरीद की भव्य शुरुआत हो रही है।बस्तर के जगदलपुर दौरे को लेकर मुख्यमंत्री साय ने जानकारी दी और कहा कि आज 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। उन्हाेंनेे भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। उन्होंने कहा कि इसी शुभ दिन पर धान खरीद की भी भव्य शुरुआत हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें