मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यसभा का टिकट कटने के बाद सुशील मोदी ने कहा- मैं पार्टी का सदैव आभारी रहूँगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राज्यसभा का टिकट कटने के बाद सुशील मोदी ने कहा- मैं पार्टी  का सदैव आभारी रहूँगा

पटना।राज्यसभा के लिए दोबारा टिकट नहीं मिलने के बाद भाजपा सुशील कुमार मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत कम कार्यकर्ता होंगें, जिन्हें उनकी पार्टी ने 33 साल तक चारों सदनों में भेजने का काम किया है। सुशील ने इसके लिए भाजपा नेतृत्व का आभार जताया है, साथ ही पार्टी के लिए आगे भी काम करते रहने की बात कही है। सुशील मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि देश में बहुत कम कार्यकर्ता होंगे जिनको पार्टी ने 33 वर्ष तक लगातार देश के चारों सदनों में भेजने का काम किया हो ।मैं पार्टी का सदैव आभारी रहूँगा और पहले के समान कार्य करता रहूँगा।सुशील मोदी को 2000 में राज्यसभा भेजा गया था। उन्हें पद्मभूषण रामविलास पासवान के निधन के उपरांत रिक्त हुई सीट पर पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया था और अब उनका कार्यकाल खत्म हो गया है।बता दें कि आज भाजपा ने बिहार से राज्यसभा के लिए दो प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। जिसमें पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डा. धर्मशीला गुप्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेता भीम सिंह शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें