मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

अलास्का के बाद रूस में हो सकती है पुतिन-ट्रंप की अगली बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मॉस्को, 9 अगस्त (आईएएनएस)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने संकेत दिए हैं कि निकट भविष्य में पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बैठक रूस में हो सकती है।

यूरी उशाकोव ने शनिवार को कहा कि अलास्का शिखर सम्मेलन के बाद रूस को उम्मीद है कि पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अगली बैठक रूस में होगी।

रूसी सरकारी समाचार एजेंसी तास (टीएएसएस) के मुताबिक यूरी उशाकोव ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्लादिमीर पुतिन के बीच रूस में अगली बैठक होनी चाहिए।

सिन्हुआ के मुताबिक, "अमेरिकी राष्ट्रपति को इसी तरह का निमंत्रण पहले ही भेजा जा चुका है।"

शनिवार सुबह, यूक्रेन युद्ध में युद्धविराम की दिशा में प्रगति के संकेतों के बीच, ट्रंप ने अगले शुक्रवार को पुतिन के साथ बैठक की घोषणा की।

डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर मुलाकात को लेकर घोषणा की। उन्होंने कहा, "मेरे और पुतिन के बीच बहुप्रतीक्षित मुलाकात अगले 15 अगस्त, 2025 को ग्रेट स्टेट ऑफ अलास्का में होगी।" उन्होंने ये भी कहा कि आगे की जानकारी बहुत जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।

ट्रंप के बदले सुर से सब हैरत में हैं; उन्होंने अचानक ही अपने रवैए को बदला है। गुरुवार (7 अगस्त) को ही उन्होंने कहा था कि वह पुतिन से निराश हैं।

शिखर सम्मेलन की घोषणा से पहले पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "मेरा मानना है कि राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की दोनों शांति चाहते हैं।"

भारत पर लगाए गए टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप ने कोई भी बयान नहीं दिया था।

बुधवार को, उन्होंने रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 25 प्रतिशत का दंडात्मक शुल्क लगाने का जिक्र किया। इसे रूस को तेल से होने वाली आय में कटौती कर उस पर आर्थिक दबाव डालने की एक चाल के रूप में देखा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें