मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:02 · नई दिल्ली संस्करण

करीब पांच घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई टीम वापस लौटी, राबड़ी पहुंचीं विधान परिषद्

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

करीब पांच घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई टीम वापस लौटी, राबड़ी पहुंचीं विधान परिषद्पटना, 06 मार्च । रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में सीबीआई की टीम ने सोमवार को राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ की। करीब पांच घंटे लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई टीम वापस लौट गई। सुबह करीब 10 बजे सीबीआई टीम राबड़ी देवी से पूछताछ के लिए 10 सर्कुलर रोड स्थित उनके आवास पर पहुंची।पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम जैसे ही बाहर निकली, पूर्व सीएम भी विधान परिषद् के लिए रवाना हो गईं। विधान परिषद् पहुंच कर राबड़ी देवी गुस्से में दिखीं। मीडिया कर्मियों ने जब उनसे सीबीआई रेड के बारे में पूछा तो राबड़ी देवी ने कहा कि हमारे यहां ये सब चलता रहता है, कुछ नहीं हुआ हुआ है। इसके बाद तेजस्वी यादव पहुंचे और राबड़ी देवी को अपने साथ लेकर सदन में चले गए।उल्लेखनीय है कि लैंड फॉर जॉब मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम सुबह 10 बजे राबड़ी आवास पहुंची थीं। उस वक्त डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, राबड़ी आवास में मौजूद नहीं थे। लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास में मौजूद थे लेकिन बाद में वे भी विधानसभा चले गए थे।इस दौरान सीबीआई की टीम ने रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में पूर्व सीएम राबड़ी देवी से करीब छह घंटों तक पूछताछ की और करीब 3 बजे 10 सर्कुलर रोड से रवाना हो गई।इस बीच राबड़ी आवास के बाहर सैकड़ों समर्थक धरना पर बैठे रहे और सीबीआई के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें