मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

आंदोलन की आशंका से भयभीत जिला प्रशासन ने चप्पे - चप्पे पर तैनात किये पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नवादा। नवादा में रेलवे बहाली को लेकर छात्रों के उग्र आंदोलन की संभावनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने नवादा रेलवे स्टेशन सहित कई इलाकों में भारी संख्या में पुलिस तैनात कर रखी है । पूरे शहर में जगह-जगह पर विशेष पुलिस पदाधिकारी के द्वारा तैनाती कर दी गई है। चप्पे- चप्पे पर पुलिस के द्वारा सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा, एसपी अम्बरीष राहुल की देखरेख में शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी ।

पुलिस अपील कर रही है कि किसी भी तरह का कोई आंदोलन नहीं करें, कहीं पर कोई क्षति पहुंचा तो कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी. आपको बता दे की रेलवे असिस्टेंट ,लोको पायलट के लिए इस साल निकली भर्तियों को लेकर छात्र काफी नाराज हैं। छात्रों का आरोप है कि इतने सालों बाद रेलवे में वैकेंसी निकाली गई हैं और इनकी संख्या सिर्फ 5 हजार है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र सड़कों पर उतरने की कोशिश कर रहे हैं।रिक्तियां बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र प्रदर्शन कर सकते हैं।इसी को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।

बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट पद के लिए केवल 5,697 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इन भर्तियों के लिए लंबे समय से हजारों-लाखों छात्र तैयारी कर रहे हैं। रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2024 के ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी से शुरू हो चुके हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 19 फरवरी 2024 है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5,696 रिक्तियों को भरा जाएगा. आवेदकों का चयन सीबीटी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। भर्ती परीक्षा की तारीख और जरूरी जानकारी परीक्षा से उचित समय पर दे दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें