मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:53 · नई दिल्ली संस्करण

अफगानिस्तान: अलग-अलग सड़क हादसों में 2 की मौत, 16 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अफगानिस्तान: अलग-अलग सड़क हादसों में 2 की मौत, 16 घायल

काबुल। अफगानिस्तान में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

उत्तरी बगलान प्रांत के दुशी जिले में, दो गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। वहीं, पूर्वी वर्दक प्रांत में दो अलग-अलग हादसों में एक की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

उत्तरी समांगन प्रांत के हजरत सुल्तान जिले में एक और दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने इन दुर्घटनाओं की मुख्य वजह लापरवाही से गाड़ी चलाना बताया और चेतावनी दी कि भीड़भाड़ वाली और खराब रखरखाव वाली सड़कों पर ड्राइवर की लापरवाही से मौत हो रही हैं।

सोमवार और रविवार को भी उत्तरी फरयाब और कुंदुज प्रांतों में दो अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई थी और महिलाओं और बच्चों सहित 23 अन्य घायल हो गए थे।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि 8 दिसंबर को, उत्तरी अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में एक बस के पलट जाने से दो यात्रियों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए।

यह घटना 8 दिसंबर की देर रात अली अबाद जिले में उत्तरी बदख्शां प्रांत को काबुल से जोड़ने वाले हाईवे पर हुई। प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता जुमाद्दीन खाकसर ने बताया कि इसका कारण भी लापरवाही से गाड़ी चलाना था।

इस तरह महज 3 दिनों (8 से 10 दिसंबर के बीच) में अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क हादसों ने 9 लोगों की जान ले ली है, जबकि 59 लोग घायल हो गए हैं। ये स्थिति अफगानिस्तान में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और लापरवाही की कहानी कहती है।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, हर साल अफगानिस्तान में हजारों लोग सड़क हादसों में मारे जाते हैं; अक्सर लापरवाही से गाड़ी चलाने, ओवरलोड गाड़ियों, खस्ताहाल सड़कों, ट्रैफिक साइन बोर्ड की कमी और खराब हाईवे को इसकी वजह बताया जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें