मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

एएफसी एशियाई कप: जापान ने वियतनाम को दी शिकस्त, ईरान ने फिलिस्तीन को हराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दोहा,

15 जनवरी । ताकुमी मिनामिनो के दो गोल की मदद से शीर्ष वरीय जापान

ने रविवार को यहां एएफसी एशियाई कप में ग्रुप डी के पहले दौर में पिछड़ने

के बाद वापसी करते हुए वियतनाम को 4-2 से हरा दिया।

मिनामिनो

ने 11वें मिनट में गोल कर जापान को आगे कर दिया था, लेकिन वियतनाम ने

क्रमशः 16वें और 33वें मिनट में गुयेन दिन्ह बाक और फाम तुआन हाई के दो

गोलों से चार बार के चैंपियन को चौंका दिया।

जापान ने 45वें

मिनट में मिनामिनो द्वारा किये गए गोल से बराबरी कर ली। इस गोल के 5 मिनट

बाद किटो नाकामुरा ने गोल कर जापान को 3-2 से आगे कर दिया।

जापानी टीम ने दूसरे हाफ में नियंत्रण बनाए रखा और 86वें मिनट में स्थानापन्न अयासे उएदा के गोल की बदौलत 4-2 से जीत पक्की कर ली।

मिनामिनो

ने इस युवा और प्रतिरोधी वियतनामी टीम की सराहना की। मैच के बाद उन्होंने

कहा, "मैं बचपन से वियतनाम के खिलाफ खेल रहा हूं, इसलिए मुझे पता है कि वे

कितने अच्छे टीम हो सकते हैं। मैं आश्चर्यचकित हूं कि वे इतना अच्छा खेले।"

एक

अन्य एशियाई फुटबॉल पावरहाउस ईरान ने ग्रुप सी में फिलिस्तीन पर 4-1 की

शानदार जीत के साथ अपने एएफसी एशियाई कप अभियान की शुरुआत की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें