मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

किशनगंज में अवैध खनन के अड्डों पर प्रशासन का बुलडोजर, 70 नावें ध्वस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
किशनगंज में अवैध खनन के अड्डों पर प्रशासन का बुलडोजर, 70 नावें ध्वस्त

किशनगंज : जिले में अवैध बालू और मिट्टी खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने गुरुवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

जिलाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के संयुक्त नेतृत्व में अहले सुबह करीब चार बजे से जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में एक साथ व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया।

प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के कई चिन्हित घाटों और तटीय इलाकों में एक साथ दबिश दी।

अभियान के दौरान अमल झाड़ी, बावन डूबा, ओद्रा, बेलवा, मौजबारी, रहमानी टी स्टेट के पीछे का क्षेत्र, रायपुर, हालामाला सहित विभिन्न नदी घाटों पर सघन जांच और कार्रवाई की गई।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने पाया कि नदियों के बीच से अवैध रूप से बालू निकालने के लिए बड़ी संख्या में नावों का उपयोग किया जा रहा था। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए खनन कार्य में प्रयुक्त 70 से अधिक नावों को मौके पर ही ध्वस्त कर जमींदोज कर दिया।

अधिकारियों का कहना है कि इन नावों का दोबारा उपयोग न हो सके, इसके लिए यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान बालू की ढुलाई में लगे कई ट्रैक्टरों को भी जब्त किया गया। जब्त वाहनों को जिला पुलिस लाइन लाया गया है, जहां जिला परिवहन विभाग और खनन विभाग की टीम उनके दस्तावेजों, इंजन और चेसिस नंबरों की गहन जांच कर रही है।

अधिकारियों के अनुसार बिना वैध कागजात और चालान के पाए जाने वाले वाहनों के मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के साथ-साथ नियमानुसार जुर्माना लगाने की प्रक्रिया चल रही है।

इस विशेष अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-1) खुसरू सिराज, सहायक जिला खनन पदाधिकारी आदित्य कुमार समेत कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बीच कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें