मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

मोहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

अररिया। मोहर्रम काे लेकर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मोहर्रम की पूर्व संध्या पर अररिया जिला अधिकारी अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन को यह संदेश देना था कि प्रशासन पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम मनाने की अपील भी की गई।फ्लैग मार्च में डीएसपी, एसडीएम, सभी थाना प्रभारी, जिला पुलिस बल और बीएमपी के जवान बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह मार्च नगर थाना से प्रारंभ होकर जीरोमाइल तक पहुंचा, जहां डीएम एवं एसपी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात काफिला शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए पुनः नगर थाना पहुंचा। प्रशासन की इस सक्रियता से लोगों में विश्वास का माहौल बना है, वहीं सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम से संभावित असामाजिक गतिविधियों पर भी लगाम लगने की उम्मीद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें