मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

सारण में बकरीद पर प्रशासन की होगी चप्पे-चप्पे पर नजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सारण में बकरीद पर प्रशासन की होगी चप्पे-चप्पे पर नजर

सारण। आगामी ईद अल-अजहा बकरीद के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर २४ घंटे पैनी नजर रखी जाएगी। किसी भी तरह के आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाले पोस्ट करने वालों के खिलाफ त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान सभी सदस्यों से उनके पूर्व अनुभवों के आधार पर फीडबैक और सुझाव लिए गए। जिलाधिकारी ने त्योहार के मद्देनजर साफ-सफाई की उत्तम व्यवस्था करने तथा पशु बलि के अवशेषों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही निस्तारित करने का सख्त निर्देश दिया।सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी संवेदनशील क्षेत्रों में गहन पेट्रोलिंग, विशेषकर बाइक पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने की बात कही गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर समाहर्त्ता सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल, प्रखंड और थानों के पदाधिकारी भी जुड़े रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें