मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

जच्चा- बच्चा मौत के मामले में चिकित्सा पदाधिकारी सहित दस गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
जच्चा- बच्चा मौत के मामले में चिकित्सा पदाधिकारी सहित दस  गिरफ्तार

नवादा। बिहार में नवादा जिले के पकरीबरावां बाजार में फर्जी तौर पर चलाये जा रहे पटना क्लीनिक में जच्चा -बच्चा की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कौवाकोल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार सहित दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया है ।पकरीबरामां के थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बीते दिन थाना क्षेत्र के एरुरी गांव के मनीष कुमार मांझी की पत्नी शोभा देवी की मौत मामले में कार्रवाई की गई है। नर्सिंग होम से पुलिस ने कई कागजात जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने ऑपरेशन करने में शामिल राजकीय अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौआकोल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार, आदित्य रंजन, हिसुआ की श्वेता कुमारी, बाजितपुर के शशिकांत उर्फ सन्नी कुमार, एम्बुलेंस के ड्राइवर गौतम को गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर, चौकीदार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर क्लीनिक में तोड़फोड़ करने एवं हल्ला हंगामा करने के आरोप में एरुरी के उपेन्द्र मांझी, मुफ्फसिल थाना के सिंघौल के छोटू मांझी एवं कादिरगंज थाना के ओहारी के नागा मांझी, इन्द्र मांझी, राजेन्द्र मांझी को गिरफ्तार किया है। एक पक्ष से मृतका के भाई नागा मांझी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष से चौकीदार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित होने वाले नर्सिंग होम में हड़कंप मच गया है।मेडिकल ऑफिसर की टीम ने की मामले की जांचदरअसल, पकरीबरावां प्रखण्ड के एरुरी गांव के मनीष कुमार मांझी की पत्नी शोभा देवी की ऑपरेशन के बाद हुई मौत मामले के बाद पदाधिकारियों ने नर्सिंग होम की जांच की। सूचना मिलते ही एसडीओ अखिलेश कुमार, एसडीपीओ महेश चौधरी, सीओ राजेश कुमार एवं थानाध्यक्ष अजय कुमार ने नर्सिंग होम पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद मेडिकल ऑफिसर ने मामले की जांच की। टीम में शामिल डॉ. एसकेपी चक्रवर्ती अपर उपाधीक्षक सह सहायक अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल नवादा के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ.अजय कुमार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामकुमार ने संयुक्त रूप से मामले की जांच की। जांच के दौरान बात सामने आई कि पटना क्लीनिक में फर्जी चिकित्सक के द्वारा ऑपरेशन आदि किया जाता था। नर्सिंग होम के संचालक बहला- फुसलाकर मरीजो को नर्सिंग होम ले जाते थे। नर्सिंग होम के संचालक मो. जसीम आलम, सुरेंद्र कुमार यादव सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस बीच नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। नर्सिंग होम से जांच टीम को किसी भी प्रकार का वैध कागजात नहीं मिला है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि इस फर्जी नर्सिंग होम में कौवाकोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार भी इलाज करते थे ।उनकी संलिप्तता पाए जाने पर ही गिरफ्तारी की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें